Showing posts with label TOPPER'S NOTES. Show all posts
Showing posts with label TOPPER'S NOTES. Show all posts

Tuesday, 11 July 2017

IAS Topper सौम्या पांडे ने बिना कोचिंग, कैसे IAS में टॉप किया? देखें उनकी कॉपी.

IAS की परीक्षा अपने आप में किसी हिमालय सरीखी चुनौती से कम नहीं है। जबतक कोई हिमालय पर चढ़ नहीं लेता उसे हिमालय दुनिया की सबसे कठिन चुनौती लगती है। लेकिन जो इस चुनौती से पार पा लेता है उसके लिए ये बाएं हाथ का खेल बन जाता है। ठीक इसी तरह से IAS का किला फतह करना भी बड़ी चुनौती है, लेकिन जब कोई एक बार इसमें सफल हो जाता है तो उसे ये परीक्षा बेहद आसान लगने लगती है।

Ad_Content IAS की तैयार के दौरान छात्रों के मन में एक सवाल सबसे ज्यादा चलता है कि निबंध की तैयारी वो कैसे करें? निबंध को लेकर जो सवाल सबसे ज्यादा टेंशन का सबब बनता है उसमें हैं...

1-निबंध की शुरुआत कैसे करें?
2-निबंध में कोटेशन दें की ना दें?
3-अगर निबंध में कोटेशन दे तो कहां दे?
4-निबंध में डायग्राम का प्रयोग करें की ना करें?
5-अगर निबंध में डायग्राम बनाएं तो कहां बनाएं, कितना बनाएं?
6-निबंध लिखने से पहले रफ वर्क करें, कितनी देर तक करें, रफ वर्क में क्या-क्या प्वाइंटर बनाएं?

अगर आप इन सभी सवालों का जवाब जानना चाहते हैं तो 2016 की IAS Topper सौम्या पांडे (SAUMYA PANDEY RANK-4) की निबंध की वो कॉपी जरुर देखिए जो उन्होंने VISION IAS कोचिंग में टेस्ट सीरिज के दौरान लिखा था। इस कॉपी को देखने के बाद आपको आसानी से इस सवाल का जवाब मिल जाएगा कि आप निबंध की तैयारी कैसे करें?

IAS Topper SAUMYA PANDEY RANK-4 की निबंध की कॉपी देखने के लिये नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.


Monday, 24 April 2017

Current Affairs का ये Notes हर परीक्षा के लिए रामबाण है। सलेक्शन के लिए रट डालें

प्रश्न-भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल कार जन्म किस देश में हुआ? 
उत्तर- उर्जित रविंद्र पटेल का जन्म केन्या में हुआ था। उन्होंने सितंबर 2016 में रघुराम राजन के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यभार संभाला।

प्रश्न-हिमांश अनुसंधान केन्द्र कहां पर स्थापित किया गया है?
उत्तर-स्पिति (हिमाचल प्रदेश)

प्रश्न-New World Health Report के अनुसार सर्वाधिक आर्थिक असमानता वाला देश है?
उत्तर- रूस (रिपोर्ट में भारत दूसरे स्थान पर)

प्रश्न-भारत का पहला मुख्यमंत्री जिसकी मोम प्रतिमा मैडम तुसाद संग्रहालय, लंदन में लगाई गयी है?
उत्तर-अरविंद केजरीवाल (दिल्ली)

प्रश्न- वह देश जिसने हाल में ही हिटलर की आत्मकथा "मैन कैंफ" (मेरा संघर्ष ) पर प्रतिबंध लगा दिया?
उत्तर- ब्राजील

प्रश्न-देश का पहला ई-कोर्ट (E-Court) स्थापित किया गया है?
उत्तर-हैदराबाद

प्रश्न- 'A Century Is Not Enough' (ए सेंचुरी इज नॉट इनफ) किसकी रचना है?
उत्तर-पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली की

प्रश्न-'The Turbulent Years' (द टर्बुलेंट इयर्स) किसकी रचना है?
उत्तर- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

प्रश्न-'Citizen And Society' (सिटीजन एंड सोसाइटी) किसकी रचना है?
उत्तर-उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

प्रश्न-BRICS (ब्रिक्स) (Brazil, Russia, India, China And South Africa) तथा BIMSTEC (बिम्सटेक) Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation शिखर सम्मलेन 2016 कहां पर आयोजित किया गया?
उत्तर- गोवा की राजधानी पणजी में

प्रश्न-स्वदेशी तकनीक से निर्मित भारत की पहली परमाणु क्षमता संपन्न पनडुब्बी है?
उत्तर- INS Arihant (आईएनएस अरिहंत)

प्रश्न-स्वच्छ भारत मिशन रैकिंग रिपोर्ट 2016 के अनुसार सर्वाधिक साफ और गंदा शहर कौन है?
उत्तर- सबसे साफ शहर तमिलनाडु का मैसूर, और सबसे गंदा शहर झारखंड का धनबाद है।

प्रश्न-देशी और विदेशी पर्यटकों को सर्वाधिक आकर्षित करनेवाला भारतीय राज्य?
उत्तर-तमिलनाडु

प्रश्न-भारत की जीवन प्रत्याशा कितनी है?
उत्तर- 67.9 वर्ष (जबकि उत्तर प्रदेश की जीवन प्रत्याशा 64.1 साल ही है.)

प्रश्न-विश्व में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक एवं निर्यातक देश कौन है?
उत्तर-दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश भारत और निर्यातक देश अमेरिका (U.S.A) है।

प्रश्न-पॉक्सो कानून का संबंध किससे है?
उत्तर-बाल यौन शोषण से

प्रश्न-राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना कहां पर की जा रही है?
उत्तर-गंगटोक (सिक्किम)

प्रश्न-किस देश ने हाल में ही दलाईलामा को मानद नागरिकता प्रदान की है?
उत्तर-इटली

प्रश्न-भारत तथा विश्व का सबसे शक्तिशाली तथा तेज़ सुपर कम्प्यूटर क्रमशः हैं?
उत्तर-परम कंचनजंगा (भारत) और सनवे तेहुलाइट (चीन)

प्रश्न-GST विधेयक का अनुमोदित करने वाला देश का प्रथम राज्य है?
उत्तर-असम

प्रश्न-इस्लामिक डेवलेपमेंट बैंक (IDB) की पहली शाखा भारत में किस स्थान पर खोली जा रही है?
उत्तर-अहमदाबाद (गुजरात)

प्रश्न-एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन (खगोलदर्शी) का उद्घाटन भारत के किस स्थान पर किया गया है?
उत्तर-देवस्थल (नैनीताल)

प्रश्न-चालीस वर्ष से कम आयु का सबसे अमीर भारतीय तथा "Ptym" का संस्थापक है?
उत्तर-विजय शेखर शर्मा

प्रश्न-प्रसिद्ध शोध पत्रिका नेचर के अनुसार 21वीं सदी में पृथ्वी के तापमान में कितनी बढ़ोत्तरी का अनुमान है?
उत्तर- 4.8°C

प्रश्न-किस देश ने भारतीय त्यौहार दिवाली पर "Diwali Forever" (दीवाली फॉरएवर) नाम से डाक टिकट जारी किया?
उत्तर-अमेरिका की पोस्टल सर्विस USPS (United States Postal Service) ने 5 अक्टूबर 2016 को दिवाली पर डाक टिकट जारी किया।

प्रश्न-केन्द्र सरकार ने अकुशल गैर कृषि कामगारों की न्यूनतम मजदूरी कितनी निर्धारित की है?
उत्तर- 350 रुपए प्रतिदिन

प्रश्न-'Most Film Friendly State Award' "मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट" अवॉर्ड किस राज्य को दिया गया?
उत्तर- उत्तर प्रदेश को

प्रश्न-राष्ट्रीय युवा नीति के तहत युवा वर्ग की आयु है?
उत्तर- 15-29 वर्ष

प्रश्न- रियो ओलंपिक 2016 में भारत का पदक तालिका में स्थान था?
उत्तर-67 वाँ (रियो में सिर्फ पीवी सिंधू को सिल्वर और साक्षी मलिक को ब्रॉन्ज मेडल मिला। पुरुष खिलाड़ियों को मेडल नहीं मिला. 2 मेडल के साथ भारत ओलंपिक में 67वें स्थान पर रहा)

प्रश्न-साउनी परियोजना का संबंध किससे है?
उत्तर- इस परियोजना का संबंध गुजरात के सौराष्ट्र में जल संकट दूर करने के लिए है।

प्रश्न-LEMOA (लिमोआ) समझौता भारत ने किस देश के साथ किया है?
उत्तर-अमेरिका (U.S.A) के साथ

प्रश्न- गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मलेन 2016 कहां आयोजित किया गया?
उत्तर- वेनेजुएला के मार्गारीटा द्वीप पर

प्रश्न- सुप्रीम कोर्ट ने कितने माह के असामान्य भ्रूण को हटाने की अनुमति दी है?
उत्तर- 24 सप्ताह

प्रश्न-GST परिषद् का गठन संविधान के किस अनुच्छेद के तहत किया गया है?
उत्तर- अनुच्छेद- 279 (A)

प्रश्न- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कब से लागू हुई?
उत्तर- 1 अप्रैल 2016

प्रश्न- भारत विश्व के ग्रीन हाउस गैस का कितना प्रतिशत उत्सर्जन करता है?
उत्तर- 4.1%

प्रश्न- वाहन उद्योग में BS (Bharat Stage) मानक किस रसायन के उत्सर्जन पर नियंत्रण करता है?
उत्तर-सल्फर

(NOTE:-दोस्तों अगर आपको हमारा ये प्रयास अच्छा लगा तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। क्योंकि 100 शेयर के बाद हम इसकी अगली कड़ी प्रकाशित करेंगे। 100 शेयर की शर्त इसलिए क्योंकि अगर आपको इस तरह के नोट्स की जरुर हो तभी हम प्रकाशित करें, नहीं तो क्या फायदा?)

Wednesday, 11 January 2017

IAS Topper टीना डाबी की कॉपी आई सामने, आप भी देखें टीना ने क्यों टॉप किया?

दोस्तों नया साल अपने साथ ढेर सारे EXAMS की न्यूज लेकर आता है. सही मायने में साल शुरु होते ही परीक्षाओं का काउनडाउन शुरु हो जाता है. IAS से लेकर PCS तक, SSC से लेकर Bank Exam के Notification आने शुरु हो जाते हैं. ऐसे में उन प्रतियोगी छात्रों की धड़कने बढ़ने लगती हैं जो सालभर तैयारी करते हैं. क्योंकि असल परीक्षा का वक्त अब शुरु होता है. ऐसे में अगर आपको सही मार्गदर्शन मिले तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है.

www.bookmynotes.com टीम को इस बात का फक्र है कि पिछले एक साल से हम लगातार परीक्षाओं की तैयारी में प्रतियोगी छात्रों की मदद कर रहे हैं और कई छात्र हमारे नोट्स पढ़कर सफल हुए हैं. ये आपका प्यार ही है कि कम वक्त में हमारी वेबसाइट पर आने वाले प्रतियोगी छात्रों की संख्या करोड़ों तक में पहुंच गई है. हर रोज हमारी वेबसाइट से हजारों छात्र उपयोगी Notes डाउनलोड कर रहे हैं.

Friday, 6 January 2017

इस तरीके से तैयार करें Geography के Question, जरुर मिलेगी सफलता

How to Make Geography Notes in Hindi.

दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर भारत और विश्व के खास क्षेत्रों से जुड़े तुलनात्मक सवाल पूछे जाते हैं. इन सवालों को तैयार करने का तरीका ये है कि आप उसे तुलनात्मक रूप में ही पढ़ें. हम आपकी मदद के लिए यहां पर नीचे कुछ अहम स्थलों का तुलनात्मक ब्यौरा दे रहे हैं. आप उसे अच्छे से तैयार कर लें.


इसे तैयार करने के दो फायदें होंगे एक तो इन प्रश्नों को लेकर आपको कोई कन्यूफजन नहीं होगा दूसरे आप से अगर सीधे भारत और विश्व से जुड़े प्रश्न पूछे गए तो आप उसके भी उत्तर आसानी से दे लेंगे.

जैसे की अगर परीक्षा में सवाल आया कि भारत का सबसे ठंडा प्रदेश कौन हैं तो आप फौरन बता देंगे कि सियाचीन, जबकि अगर सवाल आया कि दुनिया का सबसे ठंडा स्थान कौन हैं तो आपको बोस्टक बताने में कोई दिक्कत नहीं होगी. जबकि अगर सवाल आता है कि दुनिया सबसे ठंडा स्थान जहां इंसान रहते हैं तो आप रूस का बारर्वोयान्स्क बता देंगे. तो है ना आसान नीचे के तथ्यों को अब अच्छे से तैयार कर लें.

 भारत और विश्व के क्षेत्रों का तुलनात्मक अध्ययन

        क्षेत्र
    विश्व
      भारत
1
सबसे ठंडा स्थान
बोस्टक (अंटार्कटिक) और इंसानों के रहने के लायक स्थान बरर्वोयान्स्क (रूस)
सियाचीन
2
सबसे गर्म स्थान
USA की डेथवैली
जैसलमेर
3
सबसे बड़ी खाड़ी
मैक्सिको की खाड़ी
बंगाल की खाड़ी
4
सबसे बड़ा द्वीप समूह
इण्डोनेशिया
अण्डमान निकोबार
5
सबसे बड़ा द्वीप
ग्रीनलैण्ड (उत्तरी अमेरिका)
मध्य अण्डमान
6
वनों का सर्वाधिक क्षेत्रफल
रूस
मध्य प्रदेश
7
सर्वाधिक जनसंख्या
चीन
उत्तर प्रदेश (U.P)
8
सर्वाधिक क्षेत्रफल
रूस
राजस्थान
9
सबसे बड़ा नगर समूह
टोक्यो और कोहामा
दिल्ली-NCR
10
सबसे बड़ा प्रजाति समूह
मंगोलायड
मंगोलायड
11
सबसे लंबी नदी
नील नदी
गंगा नदी
12
सबसे ऊंची पर्वत चोटी
माउंट एवरेस्ट
माउंट K-2
13
सबसे बड़ी झील
कैस्पीयन सागर
वूलर झील (J&K)
14
सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान
मासिनराम (मेघालय)
मासिनराम (मेघालय)
15
न्यूनतम वर्षा वाला स्थान
अटाकामा मरुस्थल (चीली)
लेह (जम्मू-कश्मीर)

PCS EXAM में जब आए थे ये सवाल तब आप कर पाए थे, सवालों के लिए CLICK करें

Tuesday, 3 January 2017

PCS EXAM में पहले भी इन प्रश्नों से आपका पड़ चुका है पाला, तब कर पाए थे आप

Important Question and Answer for UPPCS Exam-2017

दोस्तों नये साल का जश्न आप मना चुके होंगे. जश्न की खुमारी भी अब ऊतर चुकी  होगी. अब एक बार फिर से कमर कस लीजिए. क्योंकि साल की शुरुआत होने के साथ-साथ उस पल का भी काउनडाउन शुरु हो गया जिसका हम सभी प्रतियोगी छात्रों को सालभर से इंतजार रहता है. सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे सीरियस छात्रों के लिए अब एक-एक पल कीमती है. क्योंकि IAS से लेकर PCS तक की वेकेंसी अब आनेवाली है.  

अब आपको तैयारी के साथ-साथ रोज बहुविकल्पी प्रश्नों को हल करने की प्रैक्टिस शुरु कर देनी चाहिए. आपकी मदद करने के लिए हम यहां नीचे साल 2013 UPPCS के प्रश्नों का हल दे रहे हैं. आप सिर्फ पांच मिनट का वक्त निकालकर इन प्रश्नों को ना सिर्फ हल कीजिए बल्कि उत्तर को भी दिमाग में फिट कर लीजिए. क्योंकि इन सवालों से एक बार फिर आपका सामान प्रतियोगी परीक्षाओं में हो सकता है.
 


1.    
निम्नलिखित प्रांतों में से किस प्रांत के सत्याग्रहियों की संख्या महात्मा गांधी के दांडी कूच में सर्वाधिक थी?
(a)    
बिहार    (b)    गुजरात
(c)    
महाराष्ट्र    (d)    बंगाल

उत्तर-(b)

2.
बापू : माई मदरशीर्षक संस्मरण किसने लिखा था?
(a)    
बी.आर. नंदा
(b)    
राजकुमारी अमृत कौर
(c)    
महादेव देसाई
(d)    
मनुबहन
उत्तर-(d)

3.
हिंद स्वराजमहात्मा गांधी द्वारा लिखा गया था
(a)    
हिन्दी में    (b)    गुजराती में
(c)    
अंग्रेजी में    (d)    उर्दू में
उत्तर-(b)

4.
निम्नलिखित पत्रकारों में से कौन महात्मा गांधी का जीवनीकार है?
(a)    
लुई फिशर
(b)    
रिचर्ड ग्रेग
(c)    
वेब मिलर
(d)    
उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)


5.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्नलिखित अधिवेशनों में से किस एक की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू ने सर्वप्रथम की थी?
(a)    
लाहौर अधिवेशन, 1929
(b)    
कलकत्ता अधिवेशन, 1928
(c)    
लखनऊ अधिवेशन, 1936
(d)    
रामगढ़ अधिवेशन, 1940
उत्तर-(a)

6.
निम्नलिखित युग्मों में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
(a)    
क्लीवलैंड :  लोहा एवं इस्पात
(b)    
डिट्रायट   :  मोटरगाड़ी
(c)    
मेसाबी रेंज : कोयला क्षेत्र
(d)    
फिलाडेल्फिया  : पोत निर्माण
उत्तर-(c)

7.
निम्नलिखित में से किसे स्वर्ण द्वार का नगर कहा जाता है?
(a)    
पेरिस    (b)    एमस्टर्डम
(c)    
मुंबई    (d)    सैनफ्रांसिस्को
उत्तर-(d)

8.
निम्नलिखित में से किसे विश्व का चीनी का कटोराकहा जाता है?
(a)    
हवाई द्वीप समूह        (b) क्यूबा
(c)    
भारत        (d) फिलिपीन्स
उत्तर-(b)

9.
निम्नलिखित में से कौन एक भू-आबद्ध देश नहीं है?
(a)    
उज्बेकिस्तान        (b) किर्गिस्तान
(c)    
ताजिकिस्तान        (d) अज़रबैजान
उत्तर-(d)

10.
निम्नलिखित में से किस एक महाद्वीप में उसके संपूर्ण क्षेत्रफल में मैदानी भाग का प्रतिशत सर्वाधिक है?
(a)    
एशिया        (b) यूरोप
(c)    
उत्तरी अमेरिका    (d) दक्षिणी अमेरिका
उत्तर-(d)

11.
निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें:
(
स्थानीय वायु    (संबंधित देश)

1.    
सिरोको     :        फ्रांस
2.    
बोरा        :        इटली
3.    
ब्लिजर्ड    :        कनाडा

उपर्युक्त में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं  है?
(a)    
केवल 1    (b)    केवल 2
(c)    2
और 3    (d)    केवल 3
उत्तर-(a)

12.
निम्नलिखित देशों में से प्रति एकड़ कपास उत्पादन उच्चतम हैः
(a)    
यू.एस.ए. में        (b) चीन में
(c)    
पाकिस्तान में    (d) भारत में
उत्तर-(b)

13.
निम्नलिखित देशों में से कौन एकमात्र चुकंदर से चीनी तैयार करता है?
(a)    
फ्रांस    (b)    यूक्रेन
(c)    
जर्मनी    (d)    इटली
उत्तर-(b)

14.
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संघ की रिपोर्ट (2010) के अनुसार विश्व का सर्वाधिक भ्रमणवाला देश है?
(a)    
यू.एस.ए.    (b)    स्पेन
(c)    
फ्रांस    (d)    इटली
उत्तर-(c)
15.
निम्नलिखित देशों में से कौन मक्का उत्पादन में विश्व में द्वितीय स्थान पर है?
(a)    
ब्राजील    (b)    मेक्सिको
(c)    
अर्जेंटीना    (d)    चीन
उत्तर-(d)

16.
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिएः
सूची-I (कोयला क्षेत्र)  सूची-II (अवस्थिति)
A.    
कुजबास            1.यूनाइटेड किंगडम
B.    
रेड बेसिन            2. रूस
C.    
ब्रिस्टल            3. ऑस्ट्रेलिया
D.    
न्यू साउथ वेल्स        4. चीन
कूट :
A    B    C    D
(a)    1    3    2    4
(b)    2    4    1    3
(c)    3    2    4    1
(d)    4    3    1    2
उत्तर-(b)

17.
निम्न भारतीय राज्यों में से कौन रेशमी वस्त्र का सबसे बड़ा उत्पादक है?
(a)    
कर्नाटक    (b)    तमिलनाडु
(c)    
आंध्र प्रदेश    (d)    पश्चिम बंगाल
उत्तर-(a)

18.
भारत का राष्ट्रीय सामुद्रिक पार्क स्थित है-
(a)    
कच्छ में
(b)    
सुंदरबन में
(c)    
चिल्का झील में
(d)    
निकोबार द्वीप समूह में
उत्तर-(a)

19.
निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत है?
(a)    
रूर औद्योगिक प्रदेश : जर्मनी
(b)    
फ्लैंडर्स औद्योगिक प्रदेश : बेल्जियम तथा फ्रांस
(c)    
स्कॉटलैंड औद्योगिक क्षेत्र : स्वीडन
(d)    
न्यू इंग्लैंड औद्योगिक क्षेत्र : यू.एस.ए.
उत्तर-(c)

20.
निम्न में से कौन एक मंदाकिनी नदी के किनारे अवस्थित नहीं है?
(a)    
गौरीकुंड    (b)    रामबाड़ा
(c)    
गोविन्द घाट    (d)    गुप्तकाशी
उत्तर-(c)


GK से जुड़े अपडेट पाने के लिए Page Like करें

Search

Total Pageviews

satta king tw