Thursday, 2 March 2017

Current affairs 2017 के इन सवालों को रट डालें, परीक्षा में जरुर आएंगे

Current affairs 2017 (साल 2016 की प्रमुख घटनाएं)

Q- 16 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया अभियान की शुरुआत की. इसका लक्ष्य क्या है?
A:- उद्यमियता को बढ़ावा देना

Q- 23 जनवरी 2016 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित कितनी गुप्त फाइलों के सेट को सार्वजनिक किया गया?
A:- 100 गुप्त फाइलों के पहले सेट को

Q:-5 मार्च को बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार को फिल्म जगत का कौन-सा पुरस्कार दिया गया?
A:- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

Q:- 1 अप्रैल 2016 से देश के किस जिले में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई?
A:- बिहार

Q- 22 जून को ISRO ने PSLV की एक ही उड़ान में कितने उपग्रहों को एक साथ कक्षा में स्थापित कर रिकार्ड बनाया?
A:- 20 उपग्रहों को


Q- 27 जून 2016 को भारत किस एलीट मिसाइल क्लब में शामिल हुआ?
A:-MTCR (मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम)

Q- 29 जून 2016 को कैबिनेट ने किस आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी?
A- 7वें वेतन आयोग

Q- 7 अगस्त 2016 को आनंदीबेन पटेल की जगह किसे गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया?
A- विजय रूपानी

Q- 2 सितंबर 2016 को वेटिकन सिटी में हुए समारोह में पोप फ्रांसिस ने किसे संत घोषित किया?
A- मदर टेरेसा

Q- 5 सितंबर 2016 को रघुराम राजन की जगह भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर किसे बनाया गया?
A- उर्जित पटेल

Q- 21 सितंबर 2016 को 92 साल पुरानी किस परंपरा को समाप्त करने की घोषणा की?
A- अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा

Q- नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी आतंकी लांच पैड्स पर भारतीय सेना ने किस दिन सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया?
A- 29 सितंबर 2016

Q- 20 अक्टूबर 2016 को टाटा सन्स बोर्ड के चेयरमैन पद से किसे हटाया गया?
A- साइरस मिस्त्री

Q- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस दिन 500 और 1000 के पुराने नोटों के चलन को समाप्त करने की घोषणा की?
A- 8 नवंबर 2016

Q- 22 नवंबर 2016 को कनार्टक के किस प्रसिद्ध संगीतज्ञ और जाने-माने वैज्ञानिक का निधन हो गया?
A- संगीतज्ञ एम बाला मुरलीकृष्णा और वैज्ञानिक एमजीके मेनन

Q- तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और AIADMK प्रमुख जे. जयललिता का निधन कब हुआ?
A- 5 December 2016

Q- 8 दिसंबर 2016 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किस मुस्लिम प्रथा को गैर संवैधानिक करार दिया?
A- तीन तलाक

Q- 9 दिसंबर 2016 को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में किस पूर्व वायु सेना अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया?
A-एपी त्यागी

Q- 26 दिसंबर 2016 को किस अंतर-महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया?
A- अग्नि-5

Q- रियो ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिन्धु को रजत और कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक को कांस्य पदक मिला. इस ओलंपिक में भारत किस स्थान पर रहा?
A- 67वें स्थान पर

Q- पैरालंपिक्स में भारत को कितने स्वर्ण, कितने रजत और कितने कांस्य पदक मिले?
A- 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक (ऊंची कूद में मरियप्पन थंगावेलु को स्वर्ण, देवेंद्र झाझरिया को भाला फेंक मे स्वर्ण, दीपा मलिक को गोला फेंक में रजत, ऊंची कूद में वरुण भाटी को कांस्य पदक)

Q- 11वीं विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले भारतीय?
A- पंकज आडवाणी

Q- भारत ने लगातर तीसरी बार किस खेल का विश्वकप जीता?
A-कबड्डी

Q- पीवी सिंधु ने कौन-सा पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता?
A- चीनी ओपन

Q- मुक्केबाजी में बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कौन-सा खिताब बरकरार रखा?
A- WUBO एशिया प्रशांत मिडलवेट

Q- किसे हराकर टीम इंडिया ने टेस्ट में नंबर वन का खिताब बरकरार रखा?
A- वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड

Q- करूण नायर विश्व के ऐसे तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे शतक में बदला, उन्होंने किस देश के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाएं?
A- इंग्लैंड

Q- किसे ICI क्रिकेटर ऑफ द ईयर व टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर घोषित किया गया?

A- स्पिनर आर. अश्विन

NOTE:- अगर आपको ये प्रयास पसंद आया हो तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. 

GK से जुड़े अपडेट पाने के लिए Page Like करें

Search

Total Pageviews

satta king tw