Wednesday, 10 January 2018

60 दिन में समीक्षा अधिकारी कैसे बनें? How to Crack RO/ARO Exam in 60 Days

8 अप्रैल 2018 को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी RO/ARO 2018 की प्रारंभिक परीक्षा है। यानी अब आपके पास मोटे तौर पर  2 महीने यानी 60 दिन बचे हैं। सही मायने में समीक्षा अधिकारी जैसी परीक्षा के लिए 60 दिन बहुत हैं, बस अगर आप सही रणनीति से तैयारी करें तब। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि 60 दिन में आप कैसे समीक्षा अधिकारी बन सकते हैं? How to become Review Officer in only 60 Days.

समीक्षा अधिकारी परीक्षा की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इस परीक्षा में इंटरव्यू नहीं होता है। यानी अगर प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद आपने मुख्य परीक्षा पास कर ली तो आप गैजेटेड अधिकारी बन गए। लेकिन आज हम आपको मुख्य परीक्षा नहीं बल्कि प्रारंभिक परीक्षा को पास करने की Trick बता रहे हैं।
UP Review Office Pre Exam Syllabus 2017-18
समीक्षा अधिकारी की प्री परीक्षा 200 अंकों की होती है। इसमें ऑप्शनल सवाल आते हैं। मतलब आपसे एक सवाल पूछा जाएगा जिसके बदले में आपको चार विकल्प दिए जाएंगे। आपको इन चार विकल्पों में से किसी एक को चुनना होगा। अगर आपने उत्तर सही दिया तो आपको 1 अंक मिलेंगे और अगर गलत किया तो तीन प्रश्न गलत करने पर 3+1 यानी कुल 4 अंक कट जाएंगे। कहने का आशय निगेटिव मार्किंग है इसलिए तुक्के से काम नहीं चलेगा।

समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट होगी। दोनों शिफ्ट में अलग-अलग दो पेपर होंगे।

1- पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा। इसमें कुल 140 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसका अंक भी 140 होगा। यानी एक सवाल सही करने पर आपको 1 अंक मिलेंगे।
2- दूसरा पेपर सामान्य हिन्दी का होगा। इस प्रश्न में सिर्फ 60 प्रश्न आएंगे और दूसरे पेपर का अंक भी 60 होगा।

तो अगर आप 60 दिन में  समीक्षा अधिकारी की परीक्षा पास करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले उपर दिए सलेबस को ध्यान से देखिए। सलैबस देखने में भले ही छोटा है लेकिन जितना छोटा आप इसे समझ रहे हैं ये उतना छोटा नहीं है। इसे आप मिनी पीसीएस सलैबस कह सकते हैं। यानी ये परीक्षा PCS परीक्षा से जरा भी कम नहीं है। लेकिन डरने की बात इसलिए नहीं है क्योंकि इसके सावालों का स्तर पीसीएस के काफी नीचे होता है।

सलैबस देखने बाद आपको सलाह दी जाती है कि आप पिछले 10 सालों का अनसॉल्व पेपर ले आइए। इसके बाद आप सैलेबस का गंभीरता पूर्वक अध्ययन कीजिए। फिर आप पुराने अनसॉल्व को एक बार सरसरी तौर पर देख लीजिए। इसके बाद आपको खुद-ब-खुद समझ में आ जाएगा कि आपको क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है?

जहां तक किताब का सवाल है तो 60 दिन में आप बहुत ज्यादा फालतू पढ़ने से बचिए। 60 दिन के लिए सलाह ये है कि आप-

1-लूसेंट समान्य ज्ञान (इतिहास, भूगोल, विज्ञान, पॉलिटी, पर्यावरण, खेल-कूद)
2-10 साल का पुराना अनसॉल्व्ड
3-करेंट अफेयर्स के लिए कोई एक वार्षिकी
4-हिन्दी के लिए घटना चक्र प्रकाशन की समीक्षा अधिकारी के लिए किताब
5-जनसंख्या के लिए वाणी प्रकाशन की किताब
6-किसी भी प्रकाशन का प्रैक्टिस सेट

फिलहाल तो आप 60 दिन में इतना पढ़ने का टॉरगेट रखें। लूसेंट को तो घोट कर पी जाएं। यकीन मानिए आप समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा जरूर पास कर जाएंगे। इसके साथ ही खुद पर और अपनी पढ़ाई पर भरोसा रखें। दूसरों के बहकावों में मत आएं, अपनी अक्ल लगाएं। ज्यादा पढ़ेंगे तो सलेक्सन के चांजेंस कम हो जाएगा क्योंकि 60 दिनों में पढ़ने से ज्यादा दोहराने की प्रैक्टिस करें।

2 comments:
Write comments
  1. for providing such a latest and updates knowledge thanks a lot author. realy appreciated work ����. Pehchan Patra

    ReplyDelete
  2. shandar lekh. Seva Sindhu visit here, and avail the benefit of government schemes 2021

    ReplyDelete

GK से जुड़े अपडेट पाने के लिए Page Like करें

Search

Total Pageviews

satta king tw